सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की कार्यकारिणी ने मंगलवार को तहसील अध्यक्ष मनोज पाल के आवास पर किसान दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की। वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के विचारों और किसानों के हितों के लिए उनके जीवनभर किए गए संघर्ष को याद किया। इस दौरान सरफराज अंसारी को नगर सचिव, साजिद अंसारी उपाध्यक्ष, नफीस अंसारी युवा नगर अध्यक्ष नियुक्त कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया गया। बैठक में शहरोज मलिक, वसीम राणा, अकरम कुरैशी, अहसान, वीर सिंह भाटी, रहीश चौधरी, आदिल रहे।