फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ भाकियू इंडिया का धरना तीसरे दिन भी जारी, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 12 Nov 2025 01:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में भारतीय किसान यूनियन इंडिया का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। पांचली खुर्द की जमीन को लेकर किसानों ने सदर तहसील में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) की ओर से सदर तहसील में धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ता और ग्रामीण सुबह से ही बड़ी संख्या में तहसील परिसर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

भाकियू इंडिया के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पांचली खुर्द गांव की सरकारी भूमि पर लंबे समय से कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इस मामले की शिकायत कई बार प्रशासन से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में किसान लगातार धरना देकर प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi Blast: सहारनपुर के सनी की एंट्री, डॉ. परवेज से OLX पर हुई कार डील, खंगाला जा रहा कश्मीरियों का रिकॉर्ड

विज्ञापन

धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ही अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान अब पीछे नहीं हटेंगे और आवश्यकता पड़ी तो जिलाधिकारी कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा।

धरने में क्षेत्र के कई गांवों से किसान, महिलाएं और युवा भी पहुंचे। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने की कोशिश की, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें