फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू अराजनीतिक ने किया संगठन का विस्तार

विज्ञापन
दौराला - धंजू गांव में भाकियू अराजनैतिक की बैठक में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : संगठ
विज्ञापन
दौराला। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की ओर से मंगलवार को सरधना तहसील के धंजू गांव में संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंडल मेरठ प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक मुख्य अतिथि रहे। जिला अध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

संगठन विस्तार के तहत परमजीत को एनसीआर महासचिव, नाजिम को महानगर उपाध्यक्ष और निसार को मंडल सचिव बनाया गया। आशु, विकास, नईम, सचिन गर्ग, चेतन, जुबेर और अमजद को दौराला ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा की गई। संचालन जिला संगठन मंत्री अमित छाबड़िया ने किया। इस दौरान जिला टीम के पदाधिकारी महाराज मलिक, नीरज राठी, कुश चौधरी, पवन, भूरा, बबलू, विनोद, निर्दोष त्यागी, बिजेंद्र बालियान, शोसिंह प्रधान, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें