फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के सेवा पखवाडे का आयोजन 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक होगा

विज्ञापन
दौराला- भाजपा की बैठक में पदा​धिकारियों का स्वागत करते मनिंदर विहान। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को कस्बे में धर्मेंद्र अहलावत के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर महात्मा गांधी की जयंती तक भाजपा लोक सेवा एवं कल्याण कारी अभियान सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया जाएगा। साथ ही एमएलसी स्नातक चुनाव व त्रिस्तरीय चुनाव के लिए भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तैयारी की जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, मनिंदर पाल सिंह रहे। अध्यक्षता दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने की। मनिंदर विहान ने कहा कि बूथ पार्टी का मजबूत स्तंभ होता है और बूथ मजबूत है तो चुनाव में जीत सुनिश्चित है। मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान भूमि विकास बैंक अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, मदन पाल सिंह, संध्या, धर्मेंद्र, नवीन, जितेंद्र, गजेंद्र, जयवीर, गौतम, कुलबीर, प्रदुमन, रवि, संजय, विनीत, मनोज, टीटू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें