फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में लायबा-आभा प्रथम

विज्ञापन
सरधना। संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। संस्थान
विज्ञापन
सरधना। संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग में बुधवार को हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पखवाड़े के पहले दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने हिंदी की संवैधानिक स्थिति, उपयोगिता, राष्ट्रभाषा के रूप में गौरव और पूरे भारत में हिंदी की स्वीकार्यता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली वक्तव्य दिए। प्रतियोगिता में लायबा और आभा को प्रथम स्थान, नीतिका और अर्शी को द्वितीय स्थान, सोनम और निरंजनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। संचालन डॉ. निमिषा द्वारा किया गया। इस मौके पर बीएड विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे और छात्राओं के उत्साहवर्धन के साथ उन्हें हिंदी भाषा के महत्व को समझने और अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें