फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा का गांव चलो अभियान

विज्ञापन
भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत कार्यक्रम में विचार रखते सुनील पोसवाल। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवा
विज्ञापन
मवाना। भाजपा के गांव चलो अभियान के निमित्त मवाना पूर्वी मंडल के गांव सैदीपुर सेठ, मुबारकपुर, तिगरी में गांव को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्षों के सरकार के कार्यों की उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। मुख्य अतिथि जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर बीते नौ वर्षों में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा गांव, किसान, मजदूर सभी के हितों में उनके जीवन को खुशहाल बनाने के उद्देश्य से लगातार योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में कारगर सिद्ध हुए हैं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी व संचालन मंडल महामंत्री डॉ. अभय गुर्जर ने किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, इंद्रजीत चौधरी, सर्वेश चौधरी, नीरज कुमार, सचिन चौधरी, सतीश प्रधान, अजय गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें