फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खरखौदा में भाजपा जिला अध्यक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां

विज्ञापन
खरखौदा में गांव चलो बस्ती चलो कार्यक्रम में पत्रांक वितरित करते भाजपाई(स्वयं)
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के गांव बहरानपुर और सफियाबाद लोटी में भाजपा ने गांव चलो, बस्ती चलो कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जिला अध्यक्ष हरवीर पाल मुख्य अतिथि रहे। शनिवार को यह कार्यक्रम बहरानपुर में फिरेराम वर्मा और सफियाबाद लोटी में ऋषि प्रधान के आवास पर हुआ। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर पत्रक वितरित किए और भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताईं। हरवीर पाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए आम वर्ग की असुरक्षा का जिक्र किया। इस मौके पर सुशील चौहान, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें