पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करती भाजपा नेत्री कांता कर
मवाना। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दो दिवसीय शिविर आयोजित किया। शिविर एएस इंटर कॉलेज में हुआ, जिसमें मवाना मंडल के पदाधिकारियों और नगर कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने बूथ प्रबंधन और मन की बात जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने पार्टी की स्थापना और उसकी विकास यात्रा की संक्षिप्त जानकारी दी। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों से अवगत कराया। युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमल ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। नगर महामंत्री विकास सैन ने पूरे कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया। कई प्रमुख कार्यकर्ता भी इस प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित रहे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करती भाजपा नेत्री कांता कर