शाहजहांपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में मौजूद पूर्व विधायक सतवीर त्यागी तथा भ
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के समापन पर पहुंचे पूर्व विधायक सतवीर सिंह त्यागी ने लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए प्रधानमंत्री योजना हर घर शौचालय, प्रधानमंत्री अन्नपूर्णा तथा उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनुज नागर, रॉबिन गुर्जर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रजवीर सिंह, मोहम्मद फैजी, नंदू जैनवाल, संदीप त्यागी, राजकुमार, राहुल त्यागी, जाकिर खान आदि मौजूद रहे।