फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होने का आह्वान

विज्ञापन
सरधना। भारतीय जनता पार्टी की बैठक मोहल्ला धर्मपुरा शक्ति केंद्र पर आयोजित हुई। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय जनता पार्टी की बैठक मोहल्ला धर्मपुरा शक्ति केंद्र पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शक्ति केंद्र प्रवासी नीरज जैन मौजूद रहे।
नीरज जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होकर वहां निवास करने वाले लोगों से संपर्क करना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में 31 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनने की कार्ययोजना भी तैयार की गई। नीरज जैन ने सभी बूथ अध्यक्षों से कार्यक्रम से पूर्व बूथ समिति की बैठक आयोजित करने और इसके बाद सामूहिक रूप से मन की बात सुनने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं को सरल एप डाउनलोड कराया गया। इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी विक्की पारचा, शक्ति केंद्र संयोजक मोहित अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष गिरीश मित्तल, इदरीश, करणपाल कश्यप, जाहिद, प्रदीप मित्तल, इकराम और सन्नी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें