फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
स्योहारा में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकालते भाजपा नेता अरुण कुमार व कार
विज्ञापन
स्योहारा। कस्बे में भाजपा नगर इकाई ने मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत एक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। कलश यात्रा कार्यक्रम का उद्देश्य घर-घर जाकर मटके में मिट्टी या चावल डलवाना है। कलश यात्रा ठाकुर मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला जोशियान रियासत, सब्जी मंडी, जुमेरात का बाजार, पटवारियान, थाना चौराहा, स्टेशन रोड, मुरादाबाद रोड से निकलकर मिल के निकट सरोवर पर संपन्न हुई। भाजपा कार्यकर्ता यात्रा में अपने हाथों में कलश लेकर चल रहे थे। इस मौके पर भाजपा नेता अरुण कुमार वर्मा, मुकेश रस्तोगी, अमित कुमार शर्मा, बदर खान, शैलेंद्र कुमार उर्फ बब्बू, अकरम अल्वी, डाॅ. विनीत देवरा, मनोज भटनागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




कस्बे में धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

नहटौर। ब्लॉक परिसर से नगर पालिका तक मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम तहत एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। यात्रा का नेतृत्व विधायक ओमकुमार, उनकी पत्नी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शोभा देवी ने किया। शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों व शहीद हुए वीर योद्धाओं को नमन किया। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर हल्दौर चौराहा, पीर की चुंगी, एजेंसी चौराहे से होते हुए नगर पालिका पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार, खंड विकास अधिकारी प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन, मुकेंद्र त्यागी, महावीर सैनी, शोभित त्यागी, हेमवीर त्यागी, मनोज हिटलर, अंकुश अग्रवाल, कपिल शर्मा, ऋषभ जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें