फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएम के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे

विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन के साथ पीएम का जन्मदिन मानते भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे की नगर पंचायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने चेयरपर्सन के साथ पौधरोपण कर पीएम को समर्पित किया। चेयरपर्सन सुधा खटीक के नेतृत्व में नगर पंचायत परिसर में विशेष हरिशंकरी पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पीपल, पाकड़ और बरगद जैसे हरिशंकरी पौधों का रोपण किया गया। चेयरपर्सन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकसित हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा, ललित हरसु, नीरज, सुनील कालरा, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, हरिओम शर्मा आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें