किठौर। खंद्रावली गांव में रविवार को मदरसे में पढ़ने गए सयान (11) और सुभान (10) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को दोनों बच्चे सोहराब गेट बस स्टैंड से पुलिस को मिल गए। पुलिस का कहना है कि रविवार शाम तक मदरसे से वापस घर न लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी के बाद एक टीम गठित की। सोशल मीडिया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।