बीना वाधवा ने हाईकोर्ट में रिट को लेकर सौंपा पत्र
पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा की तरफ से सदस्यों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ 31 जुलाई को हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर कर दी गई है। बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक से पहले दोपहर करीब एक बजे इस संबंध में बीना वाधवा कैंट बोर्ड दफ्तर पहुंचीं। उस वक्त सीईओ दफ्तर में नहीं थे। बीना वाधवा ने उनको फोन कर पत्र देने के लिए कहा तो वे कुछ देर बाद दफ्तर आ गए। बीना वाधवा ने उनको पत्र सौंपकर कहा कि पिटीशन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो अगस्त को सुनवाई होनी है। ऐसे में किसी भी प्रकार की चुनाव प्रक्रिया नहीं कराई जाए। सीईओ को पत्र सौंपने के बाद बीना वाधवा ने मीडिया से कहा कि वे अपनी बात सीईओ के सामने रख चुकी हैं।
सबको साथ लेकर चलेंगे
कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत पूरी पार्टी ने मुझे चुना। प्रधानमंत्री के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास नारे पर कार्य करेंगे। जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।
- विपिन सोढ़ी उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड
ताज बदलते रहते हैं, कार्य करो
कैंट क्षेत्र के लोगों के हित को हमेशा आवाज उठाई। कैंट में मोबाइल टावर और सीवरेज सिस्टम पर काम करके इन योजनाओं को शुरू कराया। ताज तो बदलते रहते हैं। कैंट के विकास को आगे भी आवाज उठाती रहूंगी।
- बीना वाधवा, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/