सरधना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भ
सरधना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को केके पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा सरधना मंडल की बैठक शुक्रवार को मंडल उपाध्यक्ष ललित गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और जनसहभागिता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर योग को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस दौरान महामंत्री रक्षित गर्ग, वीरेंद्र सैनी, अंकित चौधरी, शंकर लोधे, नीटू वर्मा, शालिनी सैनी, प्रदीप बुद्धिराजा, सभासद दीपक जैन, राहुल पाल, तरुण महेश्वरी आदि उपस्थित रहे।