फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। विधानसभा क्षेत्र सरधना में गंगनहर की पटरी स्थित चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर निजी बैंक्वेट हॉल में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं की बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए और क्षेत्र में पार्टी की स्थिति और सुदृढ़ करने पर विचार साझा किए। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर लगातार जनता के बीच मजबूत स्थिति में कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में पार्टी एक बार फिर ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शिवदत्त शर्मा, विनोद जैन, सुनील प्रधान, सुनील त्यागी, हरेंद्र चौधरी, पृथ्वी सिंह, ललित चौहान, मोहित ठाकुर, रवि कुमार, विनोद प्रजापति, नितिन सक्सेना, राजीव प्रधान, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें