फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सहकारी चुनाव में भाजपा का परचम, विपक्ष से अधिक जीते निर्दलीय

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। साधन सहकारी समिति के चुनाव में भाजपा ने जिले की 81 सहकारी समितियों में से 70 पर कब्जा कर विपक्षी दलों को धरातल पर ला दिया है। सहकारिता के चुनाव में निर्दलीय भी सपा, बसपा, रालोद, कांग्रेस से आगे रहे। सहकारी समितियों में बड़ी जीत से भाजपा में खुशी की लहर है। इसके लिए भाजपा के मजबूत संगठन को ही श्रेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष विमल शर्मा का कहना है कि जिले में 84 साधन सहकारी समिति हैं। रविवार को इनमें से 81 साधन सहकारी समितियों पर सभापति और उपसभापति चुने गए। इनमें से 70 सहकारी समितियों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। निर्दलियों ने सात सहकारी समितियों पर कब्जा किया है। वहीं, विपक्षी दल केवल पांच समितियों तक सिमटकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह अपने क्षेत्र में रजपुरा सहकारी समिति भी नहीं बचा पाए।
भाजपा नेता अजीत चौधरी का कहना है कि पहली बार जिला सहकारी समितियों का चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। इसमें भाजपा का परचम लहराया है। जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है। उधर सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। सहकारी समितियों के चुनाव में खुलेआम मनमानी और धांधली की गई है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें