फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 24 से बाजारों में जीएसटी रिफॉर्म अभियान चलाएगी भाजपा

Tue, 23 Sep 2025 07:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा मेरठ महानगर की दो बैठकें हुई। पहली बैठक महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव की रणनीति बनाई तो दूसरी बैठक में 24 सितंबर से शुरू होने वाले जीएसटी रिफॉर्म अभियान पर चर्चा हुई। एमएलसी चुनाव के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, मतदाता सूची पुनरीक्षण, युवा शिक्षित वर्ग तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने तथा अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम 24 सितंबर को शुरू होगा और प्रत्येक मंडल में 5 बजारों से संपर्क करना है इसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। शक्ति केन्द्रों पर जीएसटी की दर कम किए गए लिखे हुए प्रधान मंत्री के धन्यवाद के फ्लेक्स लगेंगे। बाजारो में जाकर जीएसटी कम दर होने के लिए धन्यवाद पत्र लेने है। जीएसटी अभियान का सयोजक महामंत्री महेश बाली, सह सयोजक पार्षद दीपक वर्मा, व्यापारी नेता सुधीर रस्तोगी को बनाया गया। स्नातक चुनाव में शहर विधान सभा के सयोजक अंशुल गुप्ता, कैंट विधानसभा के सयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष ओपी सिंह और मेर दक्षिण का संयोजक राकेश शर्मा को बनाया गया। बैठक में महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, उपाध्यक्ष नरेद्र उपाध्याय, सीमा श्रीवास्तव, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें