फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने हमसे छोटी कुर्सी छीनी, हम बड़ी छीनेंगे : अखिलेश यादव

Wed, 11 Oct 2017 04:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपनी पहली जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्र के बाद प्रदेश में बनी भाजपा सरकार को डबल इंजन ट्रेन बताया और कहा कि योगी सरकार अपना रास्ता भूल गई है। विधानसभा चुनाव में मिली हार को धोखे से मिली पराजय बताते हुए चुनौती भरे लहजे में कहा कि उन्होंने धोखे से हमारी छोटी कुर्सी छीनी है, मगर अब उनकी बड़ी कुर्सी छीनेंगे। नोटबंदी और जीएसटी पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा तो अपनी सरकार में कराए गए कामों की याद दिलाकर प्रदेश सरकार पर शब्द बाण चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी जमीन को मजबूत करने में जुटे अखिलेश

पूर्व मंत्री स्वर्गीय यशपाल सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित करते अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह की 96वीं जयंती पर आयोजित समाजवादी प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश की सरकारों को जमकर कोसा। बोले, भाजपा के लोगों के पास कोई काम नहीं है और इनसे सावधान रहने की जरूरत है। नाम लिए बिना ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे पर लगे आरोपों पर कहा, भाजपा के लोगों से पूछना कि अगर जेब में 50 हजार हो तो उसे कई गुना करने का फार्मूला हमें भी बताएं। फिर बोले, पिता को पद मिला तो बेटा थोड़ा बहुत लाभ ले सकता है, मगर भाजपा में लोग ज्यादा ही लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारा परिवारवाद तो दिख रहा है, मगर खुद बेईमान बन जाते हैं और सब ईमानदारी हमसे चाहते हैं। केन्द्र सरकार पर हमलावर होकर बोले, नोटबंदी और जीएसटी ने कारोबार चौपट कर दिया है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म से देश नहीं चलता। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पर निशाना साधा और कहा, हमें मंत्र पढ़ना नहीं आता, मगर एक्सप्रेस वे, मेट्रो सहित अन्य विकास कार्य आते हैं। कानून व्यवस्था पर भी सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि पुलिस पैसे अब भी ले रही है और जिला पंचायत चुनाव में तो औरैया के कप्तान से सुपारी तक ले ली। हमने पुलिस को 100 नंबर दिए और अब उसका तेल निकल रहा है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें