जानी खुर्द। जानी खुर्द में एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक करते हुए भाजपा नेता फोटो संवाद
जानी खुर्द। बागपत रोड स्थित सिवालखास विधानसभा के जानी कार्यालय पर 23 अक्तूबर को होने वाले मेरठ खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा नेता उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष यशवीर सिंह ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पश्चिमी क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर और विधानसभा प्रभारी नरेंद्र घाट के साथ चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में चुनाव के मद्देनजर संगठन की तैयारियों को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने को लेकर आवश्यक रणनीति पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने चुनाव में संगठन की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मुनेश बाफर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।