फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कोर्ट के आदेश पर भाजपा सांसद विजयपाल तोमर व पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पुलिस हिरासत में

Tue, 18 Feb 2020 02:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा के राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर और कैराना की पूर्व सांसद तब्बसुम हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ की एक अदालत के आदेश पर भाजपा के राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर और कैराना की पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को पुलिस हिरासत में ले लिया है। दोनों जनप्रतिनिधियों पर 13 साल पहले आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साल 2007 में भाजपा के राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर और कैराना की पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसक बाद साल 2010 में अदालत ने दोनों जनप्रतिनिधियों के गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

इसके बाद से ही दोनों गैरहाजिर चल रहे थे। मंगलवार सुबह अदालत के आदेश पर दोनों को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया। आज सुबह सांसद विजयपाल तोमर और पूर्व सांसद तब्बसुम हसन अपर जिला जज पंकज मिश्रा की अदालत में पेश हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें