फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज बोले- जेएनयू में शिक्षा की जगह चल रहीं राष्ट्रविरोधी गतिविधियां

Tue, 07 Jan 2020 12:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जामिया, एएमयू और जेएनयू जैसे संस्थानों में शिक्षा का स्थान न होकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियां शुरू हो गईं। ऐसे में सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। यहां केवल शिक्षा को महत्व दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


वह सोमवार को मेरठ में वेस्ट एंड रोड स्थित शनिधाम मंदिर में संत समागम में हिस्सा लेने आए थे। एनआरसी-सीएए को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा करने वाले जेहादी और आतंकियों के साथ सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी और केजरीवाल जा रहे हैं। कोई उन्हें पेंशन देने की बात करता है तो कोई मशीन देने की बात। उन्होंने कहा कि असल में मुसलमानों के दुश्मन कट्टर मुसलमान व जेहादी हैं। उन्होंने ही करबला में हुसैन को मारा था। विश्व में 38 लाख मुसलमान जेहादी मुसलमानों का शिकार बने। आज सीएए को आधार बनाकर विपक्ष देश को दंगे की आग में धकेल रहा है। मुसलमानों को बरगलाकर योजनाबद्ध तरीके से उत्पात मचाया जा रहा है। देश विभाजन के समय पाकिस्तान में 22.5 प्रतिशत हिंदू थे, जो आज 1.5 प्रतिशत बचे हैं। हिंदुस्तान में मुट्ठी भर मुसलमान थे जो आज 30 करोड़ हो चुके हैं। फिर भी कहा जाता है कि हिंदुस्तान में मुसलमान सुरक्षित नहीं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें