फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक से मारपीट, जमकर हुआ बवाल

Tue, 08 Aug 2017 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
हंगामा करते लाेग
विज्ञापन
बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान को लेकर रविवार को जिले की राजनीति गरमा गई। अविश्वास प्रस्ताव ला रहे विरोधी खेमे के नेता साकेंद्र चौधरी ने भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान पर उदयन वीरा का साथ देने का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक से मारपीट और धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन

 
जिला पंचायत सदस्य व साकेंद्र चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उनके नेतृत्व में उदयन वीरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 31 जुलाई को मतदान होना था, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने चुनाव की तिथि 22 अगस्त निर्धारित कर दी थी। इस मामले में भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह, रालोद, बसपा, सपा व भाजपा के कई नेता साकेंद्र चौधरी के साथ हैं, लेकिन भाजपा विधायकों ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। रविवार को खाद रसद एवं औषधि प्रशासन मंत्री अतुल गर्ग के प्रेसवार्ता में साकेंद्र चौधरी भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साकेंद्र चौधरी के कई साथियों के हाथ में बंदूक भी थी। प्रेस वार्ता के बाद मंत्री अतुल गर्ग अपनी गाड़ी में बैठ गए और लोकेंद्र चौहान उनकी गाड़ी में बैठ रहे थे। इस दौरान साकेंद्र चौधरी व उनके समर्थकों ने विधायक पर जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा व उनकी पत्नी पूर्व विधायक रुचिवीरा से मोटी रकम लेकर उनका साथ देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। साकेंद्र चौधरी ने लोकेंद्र पर जिला पंचायत के तीन सदस्यों को अपने यहां बंद कर रखने का आरोप भी लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक साकेंद्र चौधरी उनके समर्थकों ने लोकेंद्र चौहान के साथ मारपीट व धक्का मुक्की की। पुलिस व भाजपाइयों के बीच में आने पर लोकेंद्र चौहान मंत्री ने मंत्री की गाड़ी में बैठकर अपनी जान बचाई और अंदर से दरवाजे लॉक कर दिए। दरवाजे न खुलने पर साकेंद्र चौधरी व उनके समर्थकों ने गाड़ी पर लात घूंसे बरसा दिए। पुलिस साकेंद्र व उनके साथियों को वहां से खदेड़ा।

जमकर हुआ बवाल
डीएम जगतराज, एसपी अतुल शर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मंत्री, विधायक इस मामले में पीडब्ल्यूडी के एक कमरे में अधिकारियों के साथ बात कर रहे थे। साकेंद्र व उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की भी तैयारी की जा रही है। 

उधर, भाजपाई भले ही विधायक लोकेंद्र चौहान पर हमले व धक्का मुक्की से इंकार कर रहे हों, लेकिन उनके गनर दीपक ने इस संबंध में पुलिस में तहरीर दी है। दीपक ने तहरीर में कहा है कि हमलावरों ने उन पर भी हमला किया। 

हमलावरों ने उससे कार्बाइन छीनने की कोशिश की है। इस दौरान उनकी वर्दी भी फाड़ दी। गनर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। डीएम जगतराज के अनुसार विधायक के गनर दीपक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

विधायक ने की धक्का मुक्की : साकेंद्र

फटी हुई वर्दी दिखाता पुलिसकर्मी
जिला पंचायत सदस्य साकेंद्र चौधरी का कहना है कि विधायक लोकेंद्र चौहान रुचिवीरा व उदयन वीरा से हमसाज हैं। उन्होंने हमारे तीन सदस्य अपने कब्जे में कर लिए हैं। वे विधायक से पूछने गए थे कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। विधायक व उनके समर्थकों ने उनसे अभद्रता व धक्का मुक्की की। साकेंद्र चौधरी के अनुसार उन्होंने व उनके साथियों ने लोकेंद्र चौहान के खिलाफ नारेबाजी तो की, लेकिन मारपीट या धक्का मुक्की नहीं की है। 

मंत्री की गाड़ी पर मुक्के बरसाए  : लोकेंद्र
बिजनौर । विधायक लोकेंद्र चौहान के अनुसार साकेंद्र चौधरी उनसे व मंत्री जी से पहले बात करके गए और बाद में अपने बंदूक व रायफलधारी साथियों के साथ मंत्री जी की गाड़ी पर मुक्के बजाए, गाड़ी का घेराव किया। ये सपाई गुंडो की पहचान रही है। वे चुनाव में पहले भी आपस में लड़े और अब भी लड़ रहे हैं। संगठन द्वारा निर्देश न मिलने के कारण भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर अभी खामोश है। उनके कब्जे में कोई सदस्य नहीं हैं। हमलावरों ने उनके गनर की भी कार्बाइन छीनने की कोशिश की है। 

समर्थकों से पुलिस ने छीनी बंदूक
बिजनौर। लोकेंद्र चौहान पर हमले के दौरान साकेंद्र चौधरी के समर्थकों के हाथों में बंदूक भी थी। ये समर्थक मंत्री की गाड़ी रोके हुए थे। पुलिस ने साकेंद्र के समर्थकों से एक दोनाली बंदूक छीनी। इस दौरान साकेंद्र चौधरी पुलिस से उलझ गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें