फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP विधायक विक्रम सैनी के बिगड़े बोल- जिन्हें डर लगता है, वो चले जाएं विदेश

Mon, 28 Jan 2019 10:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बीजेपी विधायक विक्रम सैनी
विज्ञापन

भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि जिन्हें यहां डर लगता है, वह विदेश जा सकते हैं। अब पासपोर्ट बनवाने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी, जिले में ही ऑफिस खुल गया है। यह मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद का है। 

विज्ञापन


भाजपा विधायक विक्रम सैनी अपने विवादित बोल से एक बार फिर चर्चाओं में हैं। शिवचौक स्थित डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर मीडिया ने खतौली विधायक विक्रम सैनी से कुछ सवाल किए तो वह अपनी भाषा में आ गए। विधायक ने कहा कि कुछ लोगों की मानसिकता गंदी है। इस देश में रहकर भी यहीं की बुराई करते हैं। कोई कहता है उन्हें यहां डर लगता है और कोई कहता है उनका यहां दम घुट रहा है। हमारी सरकार ने ऐसे लोगों के लिए भी अच्छी सुविधा कर दी है। इन्हें भी पासपोर्ट बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिनको डर लगता है और दम घुट रहा है, वे देश छोड़ दें। जहां उन्हें डर न लगे और दम न घुटे उस देश में रह सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह अपना पासपोर्ट भी बनवा लें, तो उन्होंने कहा कि वह तो पूरी तरह देशभक्त हैं। अपने देश को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। अपना देश बहुत बड़ा है, यहीं घूम सकते हैं।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें