फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- अब कश्मीर की लड़कियों से करा देंगे यूपी के कुंवारे युवकों की शादी

Wed, 07 Aug 2019 01:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विधायक विक्रम सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की खुशी में आयोजित एक समारोह में विधायक विक्रम सैनी के विवादित बोल पर हो हल्ला मच गया। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की लड़कियों से शादी करने के लिए खतौली विधानसभा के कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि अविवाहित युवकों की शादी वहीं करा देंगे। कोई दिक्कत नहीं है। विधायक की यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि विधायक विक्रम सैनी हमेशा विवादों में घिरे रहे हैं। मंगलवार को नगर के एक कार्यक्रम में विधायक ने फिर विवादित बयान कर दिया। उन्होंने कह दिया कि जम्मू कश्मीर में महिलाओं पर कितना अत्याचार था।

वहां की लड़की अगर उत्तर प्रदेश के छोरे से शादी कर ले तो उसकी नागरिकता खत्म, भारत की नागरिकता अलग और कश्मीर की नागरिकता अलग यानी के एक देश दो विधान कैसे होना चाहिए। अब ऐसा नहीं होगा। जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं उन्हें भी ख़ुशी मनानी चाहिए। हिंदू-मुसलमान कोई भी हो ये पूरे देश के लिए ख़ुशी का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने मंच से बोलते हुए ये भी कहा कि कार्यकर्ताओं के फोन आए कि खतौली में भी प्रोग्राम कर लो, मैंने सीओ साहब को फोन किया। उन्होंने कहा कि आज रहने दो कल कर लेना। विधायक ने कहा योगी की सरकार है। कार्यक्रम होकर रहेगा।

भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। पूरे देश में खुशी का माहौल है। जम्मू-कश्मीर में अब हिंदुओं पर अत्याचार नहीं होगा। वहां पर कोई भी शादी कर सकता है। मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया है। - विक्रम सैनी, विधायक

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें