फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक संगीत सोम बोले- बुर्के की आड़ में पनप रहा आतंकवाद, लोकतंत्र को बचाने के लिए लगे बैन

Fri, 03 May 2019 10:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में सरधना क्षेत्र से भाजपा विधायक संगीत सोम का कहना है कि आज पूरी दुनिया व पूरे भारत देश में बुर्क़ा आतंक का पर्याय बन चुका है। श्रीलंका जैसे देश में बुर्के की आड़ में कई सौ लोगों की हत्या कर दी गई। आतंकवाद जिस तरह से बुर्क़े की आड़ में पनप रहा है उससे देश के लोकतंत्र के लिए भी खतरा बढ़ रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र को खत्म करने के लिए बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग की जा रही है। इस बीच उन्होंने उस फिल्मकार व लेखक का भी जिक्र किया, जिन्होंने हाल ही में घूंघट पर रोक लगाने की मांग उठाई थी।

संगीत सोम ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि क्या कभी घूंघट में आतंकवाद हुआ है? क्या आपको हर चीज में सांप्रदायिकता दिखती है? क्या आप भूल जाते हैं कि आप उन लोगों के साथ खड़े होते हैं जो लोग आतंकवादियों का साथ देते हैं? देश के टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े होते हैं। आप उनके लिए प्रचार करने जाते हैं। इसलिए इससे आपकी मानसिकता और तुष्टीकरण की नीति साफ जाहिर होती है। मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि देश में जिस तरह से बुर्के से आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। उसके लिए जल्द से जल्द देश में बुर्का बैन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें