फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर कांड: भाजपा विधायक संगीत सोम बोले, अखलाक को मुआवजा तो सुमित को क्यों नहीं

Thu, 06 Dec 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
संगीत सोम - फोटो : getty
विज्ञापन

बीजेपी के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने बुलंदशहर बवाल में मारे गए इंस्पेक्टर व युवक सुमित के मामले में प्रेस वार्ता के दौरान पूछे गए सवाल पर कहा कि इस मामले में योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश हैं कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


इस घटना में वायरल हुए वीडिया में सुमित के हाथ में पत्थर दिखने पर सवाल किया गया कि वह दोषी है तो सरकार उसे मुआवजा क्यों दे रही है। इस पर संगीत सोम ने कहा कि इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी लेकिन क्या नोएडा के बिसाहड़ा में हुए इकलाख को मुआवजा दिए जाने के मामले में इस तरह सवाल उठे थे। 

Trending Videos

उन्होंने कहा कि जो भी अखलाक मामले में दोषी हैं उन सभी को सजा मिलनी चाहिए। लेकिन यह याद रखना चाहिए कि अखलाक के घर में गोवंश पाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अखलाक को मुआवजा दिया गया तो सुमित को देने में क्या हर्ज है। उन्होंने कहा कि बलुंदशहर बवाल गोकशी का मामला है, इसे दंगा कहना उचित नहीं है।

गौरतलब है कि संगीत सोम  मेरठ में एक रेस्टोरेंट में पहलवान बबीता रानी के सम्मान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। बबिता रानी ने 'रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया' द्वारा आयोजित '21वीं सीनियर नेशनल वुमन रेसलिंग चैंपियनशिप' में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 
विज्ञापन

प्रेस वार्ता के दौरान राम मंदिर पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि विवादित स्थान पर मंदिर था और आज भी है। 2019 से पहले यहां भव्य मंदिर बनेगा। इस दौरान राम मंदिर बनाए जाने का नारा देते हुए उन्होंने सभी हिंदुओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। 

योगी आदित्यनाथ के हनुमान जी को दलित बताए जाने वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है, जबकि उनका आशय ये नहीं था। उन्होंने कहा कि दलित भी हमारे परिवार के लोग हैं और हम सभी एक परिवार हैं और बजरंग बली पूरी दुनिया और पूरे समाज के हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें