उन्होंने कहा कि जो भी अखलाक मामले में दोषी हैं उन सभी को सजा मिलनी चाहिए। लेकिन यह याद रखना चाहिए कि अखलाक के घर में गोवंश पाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अखलाक को मुआवजा दिया गया तो सुमित को देने में क्या हर्ज है। उन्होंने कहा कि बलुंदशहर बवाल गोकशी का मामला है, इसे दंगा कहना उचित नहीं है।
गौरतलब है कि संगीत सोम मेरठ में एक रेस्टोरेंट में पहलवान बबीता रानी के सम्मान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। बबिता रानी ने 'रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया' द्वारा आयोजित '21वीं सीनियर नेशनल वुमन रेसलिंग चैंपियनशिप' में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
प्रेस वार्ता के दौरान राम मंदिर पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि विवादित स्थान पर मंदिर था और आज भी है। 2019 से पहले यहां भव्य मंदिर बनेगा। इस दौरान राम मंदिर बनाए जाने का नारा देते हुए उन्होंने सभी हिंदुओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।
योगी आदित्यनाथ के हनुमान जी को दलित बताए जाने वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है, जबकि उनका आशय ये नहीं था। उन्होंने कहा कि दलित भी हमारे परिवार के लोग हैं और हम सभी एक परिवार हैं और बजरंग बली पूरी दुनिया और पूरे समाज के हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/