फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में पेश हुए भाजपा विधायक संगीत सोम, चार घंटे रहे हिरासत में, ये है पूरा मामला

Sat, 07 Mar 2020 01:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाजपा विधायक संगीत सिंह सोम शुक्रवार को अदालत में पेश हुए। इस दौरान वे चार घंटे हिरासत में रहे। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम कोर्ट में पेश हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और मेरठ में सरधना से विधायक संगीत सिंह सोम ने शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट पंकज मिश्रा की अदालत में पेश होकर आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में जमानत कराई। अदालत में करीब चार घंटे संगीत सोम न्यायिक हिरासत में रहे। 

विज्ञापन


सरकारी वकील सिराजुद्दीन अलवी ने बताया कि वर्ष 2016 में धारा 144 सीआरपीसी के उल्लंघन आईपीसी की धारा 188 का मुकदमा थाना सरधना में पंजीकृत हुआ था। उन्होंने सरधना से कैराना तक पदयात्रा की थी। वहीं, दूसरा मामला वर्ष 2017 में चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस द्वारा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा थाना सरधना में दर्ज हुआ था। इन दोनों मामलों में संगीत सोम अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी थे। जिसके बाद भी पेश न होने पर स्पेशल जज पंकज मिश्रा ने एसएसपी मेरठ को वारंट तामील कराने के लिए पत्र भेजा था, जिसमें सात मार्च की तारीख नियत है। 

यह भी पढ़ें: सीएए: असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर संगीत सोम का पलटवार, बोले- जूते भी खाएंगे, कागज भी दिखाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व ही शुक्रवार को विधायक संगीत सोम पूर्वाह्न 11:45 बजे अदालत पहुंचे। जहां पर उनकी तरफ से अधिवक्ता योगेंद्र चौहान व कुलदीप ढाका ने आत्मसमर्पण की अर्जी दी। अर्जी देने के बाद जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव की अदालत में जमानत अर्जी दी गई। जिसे सुनवाई के लिये स्पेशल जज की अदालत में भेज दिया गया। जहां पर सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों मामलों में 25-25 हजार रुपये के जमानती दाखिल करने पर रिहा करने के आदेश दिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें