फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायकों का नाम लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक का नाम लेकर पीटा
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के बाहर भाजपा के एक विधायक का नाम लेकर इमरजेंसी के कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी गई। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। जिसमें आरोपी भाजपा विधायक का नाम लेकर बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाला यदुवीर इमरजेंसी में कर्मचारी है। तीन दिन पहले रात करीब 11 बजे वह इमरजेंसी से बाहर निकल रहा था। पीड़ित कर्मचारी का कहना है कि बाहर कुछ युवक खड़े थे, जो प्राइवेट एंबुलेंस चलवाते हैं। इन युवकों ने आवाज लगाकर बुलाया और एक विधायक का नाम लेकर जमीन पर गिराकर जमकर पीटा। इस दौरान इमरजेंसी के बाहर तीमारदारों की भीड़ लग गई। लेकिन वह तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि कर्मचारी एसोसिएशन ने प्राइवेट एंबुलेंसों को लेकर एक पत्र लिखा था कि एंबुलेंस के चालक और दलाल मेडिकल में आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों में शिफ्ट कराते हैं, जिससे उन्हें मोटा कमीशन मिलता है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने डीएम को पत्र लिखकर प्राइवेट एंबुलेंस हटवाने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन अभी तक भी एंबुलेंस चल रही हैं। इससे पहले पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी 15 दिन पहले मारपीट हुई थी। मेडिकल पुलिस का कहना है कि इस मामले में यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें