महाराष्ट्र के अमरावती जिले की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा तिवारी द्वारा सिसौली में महिलाओं स
माछरा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा ने संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। सिसौली मंडल और रजपुरा मंडल के विभिन्न गांवों में यह आयोजन हुआ। महाराष्ट्र के अमरावती जिले की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा तिवारी ने महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने संगठनात्मक विषयों और चुनावी तैयारियों पर विचार विमर्श किया। सुधा तिवारी ने आलमपुर बुजुर्ग, हसनपुर कद्दीम और सिसौली सहित कई गांवों में बैठकें कीं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और उनकी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं संगठन की मजबूत आधारशिला होती हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी और रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, विमला जाटव, साक्षी शर्मा, शशि शर्मा और सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।