फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ महानगर में भाजपा ने बनाए दो लाख 15 हजार प्राथमिक सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा ने मेरठ महानगर में अब तक दो लाख 15 हजार प्राथमिक सदस्य बना लिए हैं। अब भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू होगा। मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा महानगर इकाई द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय में सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि सक्रिय सदस्यता के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान 16 अक्तूबर से होगा। सक्रिय सदस्यता अभियान के क्रियान्वयन एवं सफल बनाने के लिए कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। मेरठ महानगर में अभी तक लगभग दो लाख 15 हजार प्राथमिक सदस्य बने हैं, यह लक्ष्य का 60 प्रतिशत है। जल्द ही 75 प्रतिशत सदस्यता का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। प्राथमिक सदस्यता अभियान अब 20 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। 16 अक्तूबर से महानगर में सघन अभियान चलाकर अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने में जुटेंगे। सक्रिय सदस्य बनने के लिए नमो एप पर 100 रुपये डोनेट करने होंगे। कार्यशाला में शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, वीनस शर्मा, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, पूर्व महापौर सुशील गुर्जर, वीना वाधवा, शिप्रा रस्तोगी, डॉ. रवि प्रकाश, विवेक रस्तोगी, डॉ. वकुल रस्तोगी, रवीश अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्याय, अंकित सिंघल, दीपक शर्मा, अमित शर्मा, राकेश गौड़, अंकुर कुशवाह, विनोदर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें