फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 11 घंटे की मशक्कत के बाद पाइप से निकाला श्वान का बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। जेवरी गांव में श्वान का बच्चा 11 घंटे से पाइप के अंदर फंसा था। मंगलवार को समाजसेवी पुष्पेंद्र भार्गव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने रेस्क्यू कर श्वान के बच्चे की जान बचाई।
विज्ञापन

खिर्वा रोड निवासी शेखर ने बताया कि उन्होंने गांव के पास में एक मंडप बना रखा है। सोमवार रात मंडप के पानी निकासी की पाइप लाइन के अंदर श्वान का बच्चा घुस गया। वह लगभग 15 फीट अंदर चला गया। उसके रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों में श्वान को बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार सुबह लोगों ने मशक्कत कर श्वान के बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। मंडप स्वामी ने पाइप लाइन के बाहर की तरफ अब जाली लगा दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें