फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा नेता के बेटे की बैडमिंटन खेलते समय हृदय गति रुकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और भाजपा के सेक्टर प्रभारी अश्वनी शर्मा के इकलौते बेटे अतुल शर्मा (43) की बुधवार को बैडमिंटन खेलते समय हृदय गति रुकने से अमेरिका में मौत हो गई। इससे परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेज वन निवासी अश्वनी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा अतुल अमेरिका की नागरिकता लेकर पत्नी और दो बेटों के साथ वहीं रह रहे थे। वह वहां आईटी इंजीनियर थे। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन खेलते समय अतुल की हृदय गति रुक गई। शर्मा 2017 के नगर निगम चुनाव में वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे। वह परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। अश्वनी ने बताया कि वीजा की प्रक्रिया में देरी हुई है। वह पत्नी के साथ बृहस्पतिवार सुबह अमेरिका के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें