फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पलड़ा में दो पक्षों जमकर चले लाठी-डंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा में बुधवार को किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के गांव पलड़ा में किसी बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें दोनों ही पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के सचिन पुत्र करतारे, विकेश, सरदारे, दूसरे पक्ष के शेरू पुत्र अलमुदीन, अनीश पुत्र दिलशाद, अफजाल पुत्र शेरदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में माहौल गरमा गया है। एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली और थाना प्रभारी को मामले की जांच कर आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें