फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा नेताओं ने छात्र-छात्राओं से किया जनसंवाद

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़- जन संवाद कार्यक्रम में मौजूद छात्र- छात्राएं व अति​थि व स्कूल स्टाफ।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। भाजपा किसान मोर्चा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह तोमर ने डीएम पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं से जनसंवाद किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार, मेहनत और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना था। भंवर सिंह तोमर ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। तोमर ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भविष्य के निर्माता हैं। इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने चाहिए। अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी अपने जीवन में अपनानी चाहिए। विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी और प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने भंवर सिंह तोमर का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें