फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता आपस में भिड़े, दोनों भूल गए अपनी मर्यादा

Wed, 27 Sep 2017 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
टोल पर आमने-सामने खड़ीं दोनों कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पार्टी के सत्ता में आने के बाद से अनुशासन की बात करने वाली भाजपा के नेता अपनी मर्यादा भूल रहे हैं। सोमवार को टोल प्लाजा पर एक ही लेन में दो भाजपा नेताओं की गाड़ी आमने-सामने आ गई। लेकिन कोई भी अपनी गाड़ी पीछे हटाने को तैयार नहीं हुआ। गंभीरता का परिचय देने के बावजूद आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा। जिससे जाम लग गया। बाद में पुलिस और टोल अधिकारियों ने गलत लेन में आयी कार को हटवाकर मामला रफा-दफा किया।  
विज्ञापन


मामला दोपहर करीब 12:30 बजे का है। टोल की 4 नंबर लेन में दौराला के भाजपा मंडल महामंत्री गौरव चौहान साथियों के साथ कार से दौराला की और जा रहे थे। जबकि मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता धर्मवीर बालियान होंडा गाड़ी से कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ आ रहे थे। पुलिस के अनुसार धर्मवीर की गाड़ी सही लेन में थी, जबकि मंडल महामंत्री गलत लेन में गाड़ी ले आए। दोनों की गाड़ी आमने-सामने आने पर कोई भी गाड़ी पीछे हटाने को तैयार नहीं हुआ। लेन में ही गाड़ी खड़ी कर दोनों नेता आपस में भिड़ने लगे और धक्कामुक्की हो गई।

काफी बखेड़े के बाद टोल मैनेजर राजीव चौधरी, सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान और दौराला पुलिस ने मंडल महामंत्री की गाड़ी हटवाकर मामला शांत कराया। भाजपा नेता वहां पर अपनी मर्यादा ही भूल गए, आधा घंटे तक गाड़ी को टोल पर खड़ी कर तू-तू मैं-मैं में ही लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें