भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी
बागपत में भाजपा विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि और करीबी राजीव दांगी को फोन पर हत्या करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।
भाजपा नेता और बागपत के विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि राजीव कुमार दांगी ने बताया उनके मोबाइल पर 17 सितंबर की शाम चार बजे अज्ञात नंबर के फोन आया। कॉल करने वाले ने उनसे राजनीति के संबंध में बातें कर गाली-गलौज की और बागपत में न आने की धमकी दी। इतना ही नहीं एक सप्ताह में हत्या करने की धमकी दी। फोन करने वाला कौन और कहां का रहने वाला है। इसका पता नहीं चला। इससे उनका परिवार दहशत में है। इसकी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा इस मामले में एफआरआई दर्ज हुई है। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया।
पढ़ें : गुंडागर्दी करने वाले भाजपाइयों का ऑडियो वायरल, ये रही विवाद की वजह
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता हरेंद्र शर्मा के घर के सामने बदमाशों ने एक माह पहले फायरिंग कर चिट्टी डालकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। हिसावदा गांव में एक किसान के मकान पर चार दिन पूर्व चिट्ठी मिली। इनमें उसकी हत्या करने की धमकी दी। रटौल के लोहा व्यापारी सुनील को आठ अगस्त को गोली मारकर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/