फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती से अभद्रता पर बिगड़ी बात तो भाजपा नेता खुद को बताने लगा बसपा का, ये था पूरा मामला

Wed, 08 May 2019 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में बीच चौराहे पर पति के साथ मारपीट और खुद के साथ हुई अभद्रता के बाद स्वर्गीय दरोगा की पुत्रवधू फफक-फफक कर रोती रही। थाने पहुंची तो दूसरे पक्ष के लोग वहां जमा हो गए। मामला जब तूल पकड़ने लगा तो भाजपा नेता खुद को बसपा नेता बताने लगा। भाजपा नेता के मुहं से ऐसा सुनकर वहां मौजूद भीड़ हैरान रह गई। 

विज्ञापन

2 of 9
दंपती से उलझते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
बीच सड़क दंपती से अभद्रता की गई, महिला के कपड़े फाड़ दिए गए लेकिन महिला नहीं डरी और डटकर उसका मुकाबला किया। उसने कहा कि चाहे जितने लोग इकट्ठे कर लो। वह बिना मुकदमा दर्ज कराए यहां से नहीं हटेगी। इसके बाद पुलिस ने उस महिला को उसके पति के साथ डॉक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 9
दंपती से उलझते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
जागृति विहार की अनुसूचित जाति की महिला सिस्टम से खासा खफा दिखी। जब भी कोई उससे घटना के बारे में पूछता, वह बिलख पड़ती। इस दौरान उसने सरकार की नीति पर भी सवाल खड़े किए। महिला का कहना था कि सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का केवल ढोंग करती है। बीच चौराहे पर एक महिला के कपड़े फाड़ दिए जाते हैं और पुलिस सत्ता के दबाव में चुपचाप बैठी रहती है। इस बीच महिला की वहां मौजूद लोगों से काफी नोकझोंक भी हुई। मौके की नजाकत को समझते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक, उसके पिता को हिरासत में ले लिया। 

4 of 9
दंपती से उलझते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
थाने में पांच घंटे तक हंगामा
थाने में करीब पांच घंटे तक दोनों पक्षों के लोग जमे रहे। एक तरफ जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ वहां एकत्र थी तो वहीं पीड़ित महिला की तरफ से उसके पति, सास और देवर और अन्य लोग मौजूद थे। कई बार उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने सभी को नजर अंदाज कर दिया। इस दौरान खूब हंगामा होता रहा। 

 
विज्ञापन

5 of 9
दंपती से उलझते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
जब भाजपा नेता ने खुद को बताया बसपाई
मेघदूत चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्रता की शिकायत मिलते ही थाने में मीडिया का जमावड़ा लग गया। उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ थाने में थी। भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक दिग्विजय सिंह और उनके पिता दिगम्बर सिंह चौहान को भी पुलिस थाने ले आई। 
विज्ञापन

6 of 9
दंपती से उलझते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
मीडिया कर्मियों ने दिगम्बर सिंह चौहान से घटना पर बात की तो वह बिफर गए और बात करने से इंकार कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भाजपा में हैं तो उन्होंने इंकार करते हुए खुद को बसपा नेता बता दिया। एकबारगी वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता भी हैरान रह गए।

 
विज्ञापन

7 of 9
दंपती से उलझते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी पहुंचा थाने, दिया बयान
मेघदूत चौराहे पर महिला के साथ अभद्रता होने पर वहां कई लोग महिला के पक्ष में खड़े हो गए थे। उन्होंने घटना पर आपत्ति जताई और कहा कि वह पुलिस को भी घटना से अवगत कराएंगे। पुलिस जब दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गई तो कुछ ही देर बाद एक प्रत्यक्षदर्शी भी वहां पहुंच गया। उसने पीड़ित महिला के पक्ष में बयान दिए।

8 of 9
दंपती से उलझते बीजेपी नेता
गाड़ी में सवार तीन लोगों जिनमें दिगम्बर चौहान भी थे, पर महिला से अभद्रता करने की पुष्टि कर दी। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता बिगड़ गए। उन्होंने उस प्रत्यक्षदर्शी पर भी दबाव बनाने का प्रयास किया। लेकिन प्रत्यक्षदर्शी ने यह कहकर उनकी बात काट दी कि वह एक आम नागरिक है। थाने में सभी को न्याय मिलता है। वह भी चाहता है कि पीड़िता को न्याय मिले और दोषियों को सजा।
विज्ञापन

9 of 9
दंपती से उलझते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
एसपी क्राइम का नाम सुनते ही भड़के भाजपाई 
थाने में पीड़ित अपनी पत्नी से बोला कि टेंशन मत लो। पिताजी दरोगा थे और हमारे रिश्तेदार एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक हैं। इतना सुनते ही भाजपाई भड़क गए और हंगामा करने लगे। कई लोगों ने शोर मचाया कि एसपी क्राइम बसपा के लिए काम कर रहे हैं।  

एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक का नाम सुनने के बाद थाने में तैनात पुलिसकर्मी एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को एक तरफ खड़े रहने की हिदायत दी और महिला को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाने लगे। वहीं एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक का कहना है कि एक महिला का फोन उनके पास आया था। जिसके बाद उन्होंने सीओ और एसपी सिटी को फोन करके जानकारी दी थी। मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करने की बात कही थी। पुलिस को जो सही लगे, वह करे। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें