फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सांप्रदायिक तनाव, देखें तस्वीरें

Thu, 06 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में बुधवार सुबह बीजेपी नेता राजा वाल्मीकि की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने डेयरी पर बैठे बीजेपी नेता की हत्या को अंजाम दिया। इससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है और भारी संख्या में पुलिसफोर्स वहां पहुंच गई है। हत्या के बाद पूरे शहर में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति है। 

 
विज्ञापन

2 of 7
भाजपा नेता की हत्या पर बवाल
बता दें कि खतौली के मोहल्ला होली चौक में बुधवार तड़के तीन बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पूरी छीनबीन कर रही है। इस बीच यहां तनाव की स्थिति बनी हुई है और मृतक के घर के बाहर हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या
वहीं गुस्साए लोगों ने इंद्रा मूर्ति पर जाम लगाया। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक भाजपा की जिला कार्यकारिणी में सदस्य और पूर्व नगर महामंत्री रहे हैं।

4 of 7
नगर पालिका अध्यक्ष पारस जैन का फाइल फोटो
भाजपा नेता राजा वाल्मीकि के घर सांत्वना देने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष पारस जैन पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। इस बीच चेयरमैन और उनके बाउंसरों की जमकर पिटाई की। पुलिस ने किसी तरह छुड़ाया। चेयरमैन पारस जैन को हिरासत में लिया गया। अज्ञात स्थान पर की जा रही है पूछताछ।
विज्ञापन

5 of 7
हत्या के बाद विलाप करते परिजन
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे भाजपा विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ भी नारेबाजी। अपनी ही सरकार में हत्या होने से गुस्साए लोग। मामले में पुलिस ने सभासद राजू वाल्मीकि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। लेकिन भीड़ ने उसे पुलिस से छुड़ाकर वहां से भगवा दिया। राजू पर था हत्या का शक।
विज्ञापन

6 of 7
हत्या के बाद कूड़ा फेंका
जैन समाज के रथ महोत्सव कार्यक्रम के बाहर वाल्मीकि समाज के लोगों ने गंदगी के ढेर डाल दिए। फिलहाल कार्यकम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भाजपा
मृतक भाजपा नेता राजा वाल्मीकि के भाई राणा प्रताप की ओर से खतौली नगर पालिका चेयरमैन एवं भाजपा पारस जैन, पूर्व सभासद राजू वाल्मीकि, जेल में बंद गौरा वाल्मीकि और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने चेयरमैन पारस जैन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें