फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता बोले, मेरा घर अतिक्रमण के दायरे में है तो चलवा दो बुलडोजर

Thu, 14 Dec 2017 12:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भाजपा नेता डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी
विज्ञापन
मेरठ में जाम और अतिक्रमण से शहर को निजात नहीं मिलने से नाराज भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रशासनिक अधिकारियों को गुलाब भेंट किया। उन्होंने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


पढ़ें : गढ़ में ही दगा दे गया भाजपा का वोट बैंक, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

डॉ. वाजपेयी कलक्ट्रेट पर डीएम से मिलने गए थे परंतु उनकी अनुपस्थिति में एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल को ज्ञापन और गुलाब भेंट किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण चिह्नित किया जाए। इसके दायरे में आ रही इमारतों को तोड़ा जाए। यदि उनका घर भी इसके अंतर्गत आता है तो उसे भी तोड़ दिया जाए। उन्होंने कहा कि वह कई बार अतिक्रमण और जाम के प्लान पर अधिकारियों से मिल चुके हैं परंतु नतीजा नहीं निकला है। एसपी ट्रैफिक, आरटीओ, एमडीए वीसी तथा नगरायुक्त से अलग-अलग तारीखों में मिले थे। कहा कि यातायात माह केवल होर्डिंग लगाकर समाप्त हो गया।

और अधिक रजिस्टर्ड कर दिए ई रिक्शा
डा. लक्ष्मीकांत ने कहा कि 23 अक्तूबर को 2928 ई रिक्शा तथा 8879 थ्री व्हीलर पंजीकृत थे। अब 850 ई रिक्शा और पंजीकृत कर दिए गए जबकि दस हजार अपंजीकृत ई रिक्शा को रोकने के लिए कोई कदम आरटीओ स्तर पर नहीं उठाया गया। उन्होंने इस बाबत पूरा प्लान दिया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉलेज दिल्ली रोड पर बने
प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज को लेकर वाजपेयी ने ज्ञापन सौंपा। कहा कि इसे शताब्दीनगर में बनाया जाना चाहिए। चूंकि यहां हवाई अड्डा, रैपिड ट्रेन, दिल्ली एक्सप्रेस वे जैसे प्रस्ताव हैं तो यह क्षेत्र स्पोर्ट्स हब बन जाएगा।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें