फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी इंटेलीजेंस को गई भाजपा नेता की रिपोर्ट  

Mon, 15 Jan 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस कैप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सत्ता की हनक में एसपी सिटी को उन्हीं के दफ्तर में चुनौती देने वाले भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा का रिकॉर्ड खंगालने के बाद इसकी रिपोर्ट एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक (इंटेलीजेंस) को भेज दी है। 
विज्ञापन

भगत सिंह मार्केट में हुई मारपीट और सांप्रदायिक तनाव के मामले में कमलदत्त शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में शनिवार को भाजपाइयों ने एसपी सिटी का उनके ऑफिस में घेराव किया था। अनुशासित पार्टी माने जाने वाली भाजपा के नेताओं ने इस दौरान न केवल एसपी सिटी मान सिंह चौहान से अभद्र भाषा में बात की, बल्कि एसपी सिटी को सीधे तौर पर धमकाया गया। कमलदत्त शर्मा के साथ संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ व्यापारी और भाजपा नेता भी साथ थे।
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने रविवार को इस संबंध में बताया कि एसपी सिटी के समझाने पर भी भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने एक नहीं सुनी। कमलदत्त शर्मा पर सात मामले दर्ज हैं। कमल दत्त शर्मा ने एक महिला के साथ सरेआम मारपीट की थी, जिसकी वीडियो वायरल हुई थी। एसएसपी के अनुसार कमल दत्त पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं। भगत सिंह मार्केट में पुलिस ने दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। भाजपा नेता ने एसपी सिटी से जो अभद्रता की है, उसकी रिपोर्ट एलआईयू से मिल चुकी है। इसकी रिपोर्ट डीजी इंटेलीजेंस को भेज दी गई है। 
विज्ञापन

मुझे बहुत दु:ख हुआ
एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि मैं एक दिन के अवकाश पर बाहर हूं। पहले से ही मेरा बाहर का काम था। मैंने भाजपा नेताओं की पूरी बात सुनी और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही थी। लेकिन कमलदत्त शर्मा ने अभद्र भाषा प्रयोग की। मुझे बहुत दु:ख हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें