फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से भाजपा नेता के पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से भाजपा नेता के पिता की मौत
विज्ञापन

सरूरपुर/मवाना/परीक्षितगढ़/सरधना। सरूरपुर के भूनी गांव निवासी भाजपा नेता के पिता की कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने सामने ही उनका अंतिम संस्कार कराया। वहीं परीक्षितगढ़ सीएचसी पर चार दिन पूर्व लोगों की आरटीपीसीआर से जांच की गई थी। बुधवार को दो महिला सहित पांच लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं मवाना में तीन लोग संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी गांव निवासी नकुल देव भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं। उनके पिता फकीरचंद को 15 दिन पहले पैरालाइज हो गया था। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उनकी कोरोना की जांच की गई तो वे कोरोना संक्रमित मिले। मंगलवार देर रात उपचार दौरान फकीरचंद की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उनका बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि शनिवार को सीएचसी पर उपचार कराने आए लोगों की जांच की गई थी। इसमें एंटीजन किट से नेगेटिव आए थे, लेकिन उनका सैंपल आरटीपीसीआर के लिए मेडिकल भेजा था। इसमें ग्राम सिखेड़ा निवासी व्यक्ति, अमरसिंह पुर निवासी व्यक्ति और अगवानपुर निवासी एक महिला की बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सौंदत निवासी एक व्यक्ति को भी कोरोना की पुष्टि हुई। सीएचसी पर एंटीजन से 100 और आरटीपीसीआर 69 जांच की गईं। उधर, मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि बुधवार को सीएचसी में 156 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें तीन लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। मोहल्ला हीरालाल की एक महिला, आकांक्षा कॉलोनी में एक महिला और व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई। 24 लोगों की आरटीपीसीआर के सैंपल जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

121 लोगों की जांच की
सरधना। नगर व देहात क्षेत्र में बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 121 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें