फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने लाॅकडाउन के दौरान घर के बाहर लगाया पोस्टर, लिखा- घर में प्रवेश ने करें, सलामत रहें तो फिर मिल लेंगे

Thu, 26 Mar 2020 04:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
lockdown meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन

कोरोनावायरस के संक्रमण ने अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इसे रोकने के लिए जहां एक ओर सरकार ने 21 दिन के लाॅकडाउन का फैसला किया है वहीं लोग जरा भी नियमों को फाॅलौ नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे लोगों से परेशान होकर अपने घर के बाहर पोस्टर लगाने शुरु कर दिए हैं। मेरठ देहात में भाजपा नेता ने भी ऐसा ही किया हैं। उन्होंने पोस्टर में लिखा है कि कोरोनावायरस खत्म होने तक कोई उनके घर में प्रवेश न करे। सलामत रहे तो फिर मिल लेंगे।

दरअसल, मेरठ के पावली निवासी इंद्रपाल बजरंगी भाजपा के जिला महामंत्री हैं। इंद्रपाल बजरंगी का कहना है कि लाॅकडाउन के दौरान उनके क्षेत्र में लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग उनसे भी मिलने आ रहे हैं। ऐसे लोगों से परेशान होकर उन्हें मजबूरन घर के बाहर पोस्टर लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोस्टर में उन्होंने लिखा है कि जब तक कि कोरोनावायरस खत्म नहीं होता तब तक कोई उनके घर में प्रवेश न करे। सलामत रहे तो फिर भी मिल लेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें