फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का विवादित बयान, कहा- 'हम दो हमारे पांच' के सिद्धांत से बचेगा हिंदुओं का अस्तित्व

Thu, 12 Jul 2018 04:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकारिणी के सदस्य विनीत अग्रवाल शारदा ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, हिंदू समाज के लोगों को 'हम दो हमारे दो' के नारे को छोड़कर 'हम दो हमारे पांच' के सिद्धांत पर चलना होगा। तभी हिंदुओं का अस्तित्व बचेगा। यह बयान उन्होंने बुधवार को जनसंख्या दिवस के मौके पर दिया। 

विज्ञापन


विनीत शारदा का मानना है कि अगर मौजूदा दौर चलता रहा तो 25 साल बाद देश बूढ़ा हो जाएगा। बता दें कि शारदा अभी तक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक थे। कुछ समय पहले ही पार्टी ने सभी प्रकोष्ठ भंग कर दिए थे। जिसके बाद उन्हें कोई नई नियुक्ती नहीं दी गई। 

शारदा ने अपने बयान में यह भी कहा कि मुस्लिमों की जनसंख्या 25 करोड़ हो गई है। जबकि हिंदुओं की जनसंख्या दिनों-दिन घटती जा रही हैं। जिसपर उन्होंने सलाह दी कि हिंदुओं को अपना अस्तित्व बचाने के लिए जनसंख्या बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें