फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा इतनी कमजोर नहीं की आईबी या पुलिस करे जांच : मंत्री

Thu, 29 Jun 2017 03:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी से जानकारी लेते मंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक खबर को लेकर प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह इतना नाराज हुए कि उन्होंने सर्किट हाउस में जहां एसएसपी की जमकर क्लास लगायी, वहीं बचत भवन में भी सबसे पहले उस खबर का खंडन किया। खबर को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन इतना कमजोर नहीं है कि वह अपने कार्यकर्ताओं की जांच आईबी या पुलिस से कराये।
विज्ञापन


मंत्री सर्किट हाउस में आने के बाद भाजपाइयों से मिल रहे थे। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने उन्हें एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को दिखाया। जिसमें लिखा था कि प्रदेश सरकार बनने के बाद भाजपाइयों द्वारा थानों और सरकारी दफ्तरों पर हंगामा आदि करने की सूचनाओं की आईबी जांच करेगी। इस खबर में एक इंस्पेक्टर का वर्जन भी दिया गया है। इस पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। इस पर प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कक्ष से निकले और बाहर खड़े एसएसपी जे रविंद्र गौड़ से सीधे मुखातिब होते हुए जमकर क्लास लगायी जबकि मंत्री के तेवर देख जिलाधिकारी पीछे हो गये। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने एसएसपी से कहा कि आपके इंस्पेक्टर के हवाले से खबर है, इस तरह की भ्रामक खबर भाजपा के खिलाफ है और आप चुप रहे। इसका खंडन क्यों नहीं किया और यदि इंस्पेक्टर ने बयान दिया है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि इस तरह का काम बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन

100 दिन की सफलता पर चैंबर ने दी बधाई

आईएमए पदाधिकारियों ने की मंत्री से मुलाकात
दिल्ली रोड स्थित चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक में बुधवार को प्रदेश की भाजपा सरकार के 100 दिन की सफलता पर बधाई दी गयी। चैंबर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, महामंत्री सर्वेश सर्राफ व संयोजक सुरेंद्र प्रताप ने संयुक्त बयान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मेरठ को स्मार्ट सिटी के दायरे में लाने और जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी देने पर चैंबर की तरफ से धन्यवाद दिया गया। बैठक में गिरीश मोहन गुप्ता, राकेश रस्तोगी, डा. सुबोध गर्ग, अरुण कुमार, अशोक गर्ग, मयूर मित्तल, नरेंद्र कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें