फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यागी समाज की अनदेखी कर रही भाजपा : श्रीकांत

विज्ञापन
खरखौदा के गांव कैली में सभा को संबोधित करते श्रीकांत त्यागी (संवाद)
विज्ञापन
कैली व अतराड़ा में राष्ट्रीयवादी नव निर्माण दल की सभा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के गांव कैली व अतराड़ा में राष्ट्रीयवादी नव निर्माण दल की सभा आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी तब समाज के नेताओं को लाठी खाने के लिए पद दिए जाते थे। अब सत्ता में आने के बाद भाजपा समाज को अनदेखा कर रही है। कार्यक्रम में समाज के लोगों से एकजुट होकर राष्ट्रीयवादी नवनिर्माण दल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सोमवार को कैली गांव में एक फार्म हाउस में रितुपरण त्यागी के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए श्रीकांत त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज बीजेपी का परंपरागत वोट माना जाता रहा है। उन्होंने दावा किया कि उसके बाद भी भाजपा ने सत्ता में आने के बाद समाज की हमेशा उपेक्षा की है। उन्होंने दावा किया कि आज भाजपा में रहने वाले समाज के लोग छोटे-छोटे पदों के लिए चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के बैनर तले आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब त्यागी समाज एकजुट हो जाएगा तो भाजपा के मुख्यमंत्री उनके गांव पहुंचकर प्रवास करेंगे। गांव अतराडा में देवेंद्र त्यागी के आवास पर आयोजित सभा में अपने जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर लोगों को खिलाते हुए एकजुट रहने की अपील की। इस दौरान अपने जन्मदिन पर श्रीकांत त्यागी ने गरीब लोगों को कमल वितरण भी किए। कैली में सभा की अध्यक्षता राजवीर त्यागी और संचालन कपिल त्यागी ने किया। इस अवसर पर अभिषेक त्यागी, विकुल त्यागी, नकुल त्यागी, महावीर त्यागी, श्रद्धानंद त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, पप्पू त्यागी, जुनैद प्रधान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें