मेरठ में जिला पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के सामने ही चुनाव मैदान में उतरने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। ऐसे दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। टिकट के कई दावेदारों के नाम सूची में नहीं होने के बावजूद वह चुनाव के मैदान में उतर गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के बाद अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनाव लड़ने वाले 10 ऐसे प्रत्याशी, जो भाजपा के कार्यकर्ता भी हैं, उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: कोविड अस्पताल की हकीकत: यहां नहीं मिल रहा इलाज, भर्ती मरीजों के हाल का भी नहीं पता, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
जिन प्रत्याशियों का निष्कासन हुआ है, उनमें अंकित मोतला दादरी वार्ड नौ, अमित सोम सलावा वार्ड नौ, लाखन सिंह नवादा वार्ड 11, राजेश सोम खेड़ा वार्ड 11, संजीव पंवार गोटका वार्ड 12, मोहित शर्मा एडवोकेट वार्ड 13, हरि शर्मा रोहटा वार्ड 15, नरेंद्र गुर्जर सिवाल वार्ड 18, घनश्याम दास नालपुर वार्ड 22, भूपेंद्र तोमर भगवानपुर वार्ड 23 शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: मेरठ में हालात बदतर, अमर उजाला की पड़ताल में खुली अस्पतालों के प्रभारियों की पोल, मरीजों को नहीं मिल रहे बेड