फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार महज सपने दिखाने वाली : शाहिद

विज्ञापन
गोविन्दपुरी में ग्रामीणों को संबोधित करते सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के गोविंदपुरी गांव में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सपने दिखाने वाली है।
विज्ञापन

ब्लॉक के गोविंदपुरी में बृहस्पतिवार को मनोज गिरी के आवास पर समाजवादी पाटी का कार्यक्रम हुआ। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि भाजपा सरकार अच्छे दिन, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत समेत विभिन्न हवाई सपने दिखाकर सत्ता में आई है। ये सिर्फ सपने ही रहे अच्छे दिनों के नाम पर देश एवं प्रदेश में भाजपा सरकार ने जनता से धोखा किया है। बिजली महंगी कर दी तथा जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया। वहीं, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि किसान पहले से ही परेशानी में था। सरकारी ने बिजली दरों में बढ़ोतरी करके उन पर और अधिक बोझ लाद दिया। गन्ना मूल्य भुगतान समय से नहीं करना, गन्ना मूल्य में वृद्धि न करने से साबित हो गया है कि भाजपा सरकार जनविरोधी, किसान विरोधी है। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कुमार दबथला ने किया। वहीं, कार्यक्रम में दीपक गिरी, मनोज गिरी, प्रदीप कसाना, नितिन त्यागी, जयवीर काजला, भुजवीर सिंह, वीरेंद्र राठी, मोहित, सचिन, नरेंद्र त्यागी, रामवीर, पप्पू चेयरमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें