फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की 'मिशन 2019' के लिए युवाओं को साधने की कवायद, 22 से होगी दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Mon, 22 Oct 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा की रैली में युवा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले युवाओं को मैदान में उतारने के लिए भाजपा रणनीति तैयार कर रही है। जिसे कारगर करने के लिए इसी माह प्रदेश कार्यसमिति के साथ ही राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया है। 

विज्ञापन

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2014 युवाओं के बलबूते फतह किया था।उस चुनाव में मोदी लहर के बीच भाजपा को युवाओं का लगभग एक तरफा समर्थन मिला था। यही कारण रहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाने में सफल रही तो यूपी की 80 सीटों में से 72 पर भाजपा का कब्जा रहा।

अब एक बार फिर से भाजपा युवाओं के  बूते इस जीत को दोहराने की रणनीति तैयार कर रही है। जिसमें उसकी पूरी उम्मीद युवा मोर्चा पर आकर टिक गयी है। इसके लिए युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन को केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा ने बताया कि युवा मोर्चा की 22 अक्तूबर को कानपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है। जिसमें सभी महानगर व जिला अध्यक्षों के साथ महामंत्रियों को भी बुलाया गया है। जबकि इसके तुरंत बाद ही 26 से 28 अक्तूबर तक आंध्रप्रदेश में युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन है।

इस तीन दिवसीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन जहां पूरे समय मौजूद रहेंगी, तो एक सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी संबोधित करेंगे। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी एक सत्र को संबोधित करने की बात कही जा रही है। राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए मेरठ महानगर से महानगर की पूरी टीम के साथ ही मंडल अध्यक्षों सहित कुल 35 युवा आंध्रप्रदेश जा रहे हैं। 

प्रदेश कार्यसमिति के साथ ही राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव की रणनीति बनेगी। इस बार उम्मीद की जा रही है कि युवाओं को ज्यादा सक्रिय करने के लिए संगठन में युवा प्रकोष्ठ और विभागों की भी घोषणा हो सकती है। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें